..................... Aamir to wear Karan Johar's designd outfit at Imran Khan's wedding | इमरान की शादी में करन की डिजाइन की गई पोशाक पहनेंगे आमिर - Hindi Filmibeat

इमरान की शादी में करन की डिजाइन की गई पोशाक पहनेंगे आमिर

By Neha Nautiyal

Aamir Khan, Karan Johar
फिल्मकार करन जौहर की पोशाकें डिजाइन करने की दिलचस्पी से हर कोई वाकिफ है। अब उन्होंने अभिनेता आमिर खान के लिए एक विशेष पोशाक डिजाइन की है। आमिर इस पोशाक को अपने भांजे इमरान खान व अवंतिका के विवाह में पहनेंगे।

एक सूत्र ने बताया, "करन ने आमिर व उनके बेटे जुनैद के लिए पोशाकें डिजाइन की हैं। उन्होंने विवाह समारोह के लिए पारम्परिक व औपचारिक सूट डिजाइन किए हैं।" आमिर ही नहीं करन ने भी इस विवाह के लिए होने वाली दुल्हन अवंतिका की काफी मदद की है।

करन ने पोशाकें, आभूषण, मेकअप से लेकर विवाह के निमंत्रण पत्रों तक की डिजाइनिंग में अवंतिका की मदद की। वैसे शनिवार को मेहंदी की रस्म के लिए इमरान और अवंतिका डिजाइनर वरुण बहल और मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए परिधान पहनेंगे। दोनों का विवाह 10 जनवरी को सम्पन्न होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X