..................... Aamir Khan wants to dedicate Dhoom Macha Le song to Sachin - Hindi Filmibeat

धूम 3 टाइटल सॉंग सचिन को समर्पित करेंगे आमिर!

धूम 3 फिल्म को लेकर जितना उत्साहित इस सीरीज के फैन्स हैं और फिल्म के कलाकार हैं उसी तरह उत्साहित हैं सचिन तेंदुलकर और उनके फैन्स। क्योंकि धूम 3 के टाइटल सॉंग को आमिर खान ने सचिन तेंदुलकर को समर्पित करने का फैसला किया है। आमिर खान जो कि सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन हैं वो चाहते हैं कि उनकी फिल्म का टाइटल सॉंग सचिन तेंदुलकर के बेहतरीन खेल को समर्पित हो। आमिर खान ने खुद ये बात कही है और साथ ही ये भी कहा है कि जिस तरह से इन क्रिकेटरों ने हमारे देश का नाम ऊंचा किया है उसी तरह से हमारा भी ये कर्तव्य है कि हम भी इन्हें उतनी ही इज्जत और सम्मान दें।

आमिर खान ने हाल ही में अपनी प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान सचिन तेंदुलकर को अपनी फिल्म का टाइटल सॉंग धूम मचा ले समर्पित करने के बारे में बात करते हुए कहा उन्होंनने अपने पूरे करियर में हर देश में पिच पर, गेंदबाजों के सपनों में, हमारे दिलों और देश के हर कोने में मौजूद क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में धूम मचाई है। इसलिए हम बहुत विनम्रता के साथ हमारा गीत धूम मचा ले इस महान क्रिकेट को समर्पित करते हैं। आमिर खान की इस बात पर सचिन तेंदुलकर के फैन्स काफी खुश हुए और सभी ने तालियां बजाकर आमिर खान की इस बात को काफी सपोर्ट किया।

धूम 3 फिल्म इस साल दिसंबर में क्रिसमस में रिलीज होगी। इस सीरीज में हमेशा की तरह अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा तो हैं ही लेकिन साथ ही फिल्म की खास बात ये है कि इसमें आमिर खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में होंगे। आमिर खान ने कहा कि वो धूम 3 के टाइटल सॉंग को 14 नवंबर से पहले ही ही रिलीज करेंगे। 14 नवंबर से 18 नवंबर तक सचिन तेंदुलकर वेस्ट इंडीज विरुद्ध अपना 200वां टेस्ट मैच खेलेंगे। आमिर चाहते हैं कि उसी दौरान सचिन को चीयर करने के लिए धूम 3 के टाइटल सॉंग का यूज किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X