धूम 3 छोड़ टाइम की दावत में शिरकत करेंगे आमिर
आमिर खान आजकल अपनी फिल्म धूम 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं और बिना एक दिन भी छुट्टी लिये वो लगातार फिल्म की शूटिंग करने में लगे हुए हैं। लेकिन अब खबर है कि आमिर खान धूम 3 की शूटिंग को तीन दिन के लिए रोककर न्यूयॉर्क में होने वाले समारोह में हिस्सा लेने जा रहे हैं। आमिर खान को टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया है और इसी के चलते 23 अप्रैल को न्यूयॉर्क में आमिर खान इसी मैगजीन के द्वारा रखी जाने वाली दावत में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम 2 घंटे का होगा।
आमिर खान आजकल अपनी फिल्म धूम 3 के एक गाने की शूटिंग मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियों में कर रहे हैं। आमिर खान के साथ ही कैटरीना कैफ भी इस गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। आमिर खान ने धूम 3 की शूटिंग के दौरान किसी को भी सेट पर आने के लिए मना कर रखा है और स्ट्रिकट्ली कहा है कि कोई भी सेट पर अपना मोबाइल फोन या कैमरा वगैरह लेकर नहीं आएगा। क्योंकि आमिर नहीं चाहते कि धूम 3 में उनका लुक पहले ही लोगों के सामने आ जाए।
सभी को यह लग रहा है कि आखिर आमिर खान अचानक से इस एक दावत के लिए अपनी फिल्म की शूटिगं छोड़कर क्यों जा रहै हैं तो इसके पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि शायद इस दावत के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हो सकते हैं। इसी के चलते ये इवेंट काफी बड़ा और महत्वपूर्ण है। जिस वजह से आमिर खान धूम को छोड़ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिेए तैयारी कर रहे हैं। वैसे भी धूम3 पिल्म की अधिकतर शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन अभी भी कुछ गानों की शुटिंग बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











