बालीवुड संकट में साथ आए आमिर-शाहरूख
बालीवुड अभिनेता आमिर खान और शाहरूख खान ने अपनी निजी दुश्मनी भुलाकर फिल्म इंडस्ट्री को बचाने के लिए एक साथ आ गए है।
इस गुरूवार को हुई निर्माताओ, वितरकों की बैठक में दोनों एक दूसरे से ऐसे बाते कर रहे थे कि जैसे बिछड़े यार काफी दिनों के बाद मिल रहे हो। यह मीटिंग फिल्म निर्माताओं और मल्टीप्लेक्सो के मालिकों के बीच चल रहे तनाव को सुलझाने के लिए बुलाई गई थी।
संकट की घड़ी
एक सूत्र के अनुसार, '' सभी निर्माता और वितरकों ने तय किया है कि 4 अप्रैल से तब तक फिल्में नही रिलीज की जाएंगी तब तक कि मल्टीप्लेक्स वाले फिल्मों से होने वाली आय के बंटवारे के लिए सहमत नही हो जाते।''
इस मुद्दे ने आमिर और शाहरूख को भी करीब ला दिया है। जाहिर सी बात है कि दोनों की रोजी रोटी का सवाल जो है। उनकी इस नजदीकी से प्रभावित हुए मुकेश भट्ट ने कहा, ''आमिर और शाहरूख एक दूसरे के साथ बहुत खुश लग रहे थे। अच्छा लगा कि इस संकट की घड़ी में दोनों ने अपनी निजी दुश्मनी भुला दी है।"


Click it and Unblock the Notifications