आमिर-संजीदा की हॉट जोड़ी डिमांड में
टीवी कलाकार आमिर अली और उनकी गर्लफ्रेंड संजीदा आजकल काफी डिमांड में हैं। जी हां पॉपुलर रियालिटी शो 'नच बलिए-3' जीतने के बाद इस स्वीट कपल की डिमांड स्टेज शो के लिए काफी बढ़ गई है।
आजकल शादियों का मौसम है और ऐसे में जोड़ी को स्टेज शो के लिए हर ओर इस हॉट जोड़ी की मांग है। इन कार्यक्रमों के अलावा आमिर अपने डेली सोप "भास्कर भारती" की भी शूटिंग कर रहे हैं वहीं संजीदा एक फिल्म में काम कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार आमिर और संजादा मुंबई के एक बड़े उद्योगपति के घर की शादी में होने वाले पांच दिन के कार्यक्रम में एंकरिंग करेंगे। इसके अलावा ये जोड़ी शादी के मौके पर एक रोमांटिक गाने पर परफॉर्म
भी करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











