सलमान-आमिर तो बड़े लोग हैं : शाहरूख खान

शाहरूख ने कहा कि आमिर और सलमान उनसे पहले बॉलीवुड में हैं, उन्होंने बचपन से ये दुनिया देखी और समझी है। मैंनें उनके बाद इस दुनिया में कदम रखा है, हमेशा हमारे बीच की प्रतिस्पर्धा की बात होती है लेकिन सच तो ये है कि मैं उन दोनों लोगों की बराबरी कर ही नहीं सकता । दोनों ही मंझे हुए कलाकार है। जो सलमान करता है अगर वो मै करूँ तो शायद लोग मुझे पसंद नहीं करेगें। लेकिन सलमान को लोग पसंद करते हैं। भले ही आज हम साथ नहीं है तो क्या लेकिन कभी हमने बहुत मीठे पल बिताये थे।
गौरतलब है कि किंग खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रॉ वन के प्रमोशन के लिए कई कार्यक्रमों में देखे जा रहे हैं। शाहरूख की होम प्रोडक्शन ये फिल्म दिवाली पर प्रदर्शित हो जा रही है। फिल्म की नायिका करीना कपूर है। फिल्म एक साइंस फिक्शन पर आधारित है। फिल्म से किंग खान को बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि फिल्म में पैसा पानी की तरह बहाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











