आमिर खान ने अशीम को श्रद्धांजलि दी

आमिर ने कहा, "वह (अशीम) 'इंडियन ओशन' के सदस्यों में से एक थे और दुर्भाग्य से उनका निधन हो गया है। उनका जाना उनके नजदीकी लोगों, 'इंडियन ओशन', उनके परिवार और दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है.. और 'जिंदगी से डरते' उनका अंतिम गीत है।"
देखें : पीपली लाइव की तस्वीरें
उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि वह जहां भी होंगे हमें आशीर्वाद दे रहे होंगे और हमारे लिए खुश होंगे।"आमिर ने बताया कि वह इस बैंड के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं पिछले कुछ साल से 'इंडियन ओशन' का प्रशंसक हूं और जब अनुशा (रिज्वी) ने कहा कि वह इस फिल्म में 'इंडियन ओशन' के साथ काम करना चाहती हैं.. वे बेहतरीन संगीतकार हैं और उनके गीतों में पश्चिमी संगीत और लोक संगीत का बढ़िया मिश्रण है।
उनके 'देश मेरा' और 'जिंदगी से डरते' गीत अद्भुत हैं।" अनुशा रिज्वी के निर्देशन में बनी 'पीपली लाइव' का 13 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शन होगा।


Click it and Unblock the Notifications