अब एक नए लुक में आमिर

By Staff

Aamir Khan
अभिनेता आमिर खान आने वाली फिल्‍म थ्री इडियट्स में एक नए अवतार में दिखाई देंगे। राजकुमार हीरानी द्धारा निर्देशित इस फिल्‍म में आमिर को अपने आठ पैक ऐव्‍स को छुपाकर पतला दुबला दिखना है। इस फिल्‍म में उनकी भूमिका एक छात्र की है।

आमिर अपने लुक पर बहुत ध्‍यान देते है। उनकी हर फिल्‍म में उनका नया अंदाज देखने को मिलता है। फिल्‍म मंगल पांडे में उनके लम्‍बे बाल और लम्‍बी मुछे, दिल चाहता है में फ्रेंच कट दाढी, वही रंग दे बसंती में लम्‍बे घुंघराले बाल और अब ताजा आई फिल्‍म गजिनी में आठ पैक ऐव्‍स के साथ गंजे सिर में। इन सभी लुक में आमिर को सराहा गया और उन्‍हें काफी लोकप्रियता मिली।

फिल्‍म थ्री इडियट्स चेतन भगत की किताब फाइव प्‍वांइट समवन पर आधारित है। जिसमें आमिर के साथ माधवन और शरमन जोशी मुख्‍य भूमिकाओं में है। तीनों ही फिल्‍म में कालेज के छात्र बने है।

आमिर को इस फिल्‍म के लिए अपना 8 किलो वजन कम करना पड़ा है। वही माधवन को विदेश में जाकर वर्कआउट करना पड़ा है। इस मेहनत से बच गए शरमन जोशी, जो सदाबहार पतले दुबले रहते है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X