आमिर का सम्मान करते हैं शाहरुख
बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान का कहना है कि उनके मन में आमिर खान के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। मुंबई से टेली काफ्रेंसिंग के माध्यम से अभिनेता शाहरुख खान ने कहा, "हम अक्सर एक दूसरे के घर आते-जाते रहते हैं। मेरे और आमिर के मन में एकदूसरे के प्रति प्यार और सम्मान है।
मुझे नहीं लगता कि आमिर को माफी मांगने की जरुरत है क्योंकि मेरे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। हम दोनों ही ऐसी चीजों को गंभीरता से नहीं लेते लेकिन मीडिया ही इन्हें बढ़ा चढ़ाकर पेश करता रहता है।"
गौरतलब है कि आमिर खान ने एक संवाददाता से बातचीत के दौरान 1993 में बनी फिल्म 'डर' में शाहरुख द्वारा बोले गए एक संवाद 'ककक..किरन' की नकल की थी। अभिनेता आमिर खान इसके लिए हाल ही में शाहरुख के बच्चों से माफी मांग चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications