चर्चा में है गजनी के आमिर

जहां आमिर इस फिल्म में 'ऐट पैक एब्स' में नजर आएंगे वहीं उनके बालो को भी एक नया लुक दिया है। उनको इस नए रूप में ढालने में प्रशिक्षक सत्यजीत 'सत्या' चौरसिया को 13 महीने लगे।
'ऐट पैक एब्स' में दिखने के लिए आमिर को काफी मेहनत की है। चौरसिया ने कहा कि कड़ा व्यायाम करते समय आमिर को शारीरिक कष्टों को भी सहना पड़ा लेकिन वे लगातार मेहनत करते रहे।
चौरसिया ने कहा कि 'ऐट पैक एब्स' के लिए आमिर ने खाने में कई चीजों को छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि आमिर को बताया गया था कि उन्हें आठ घंटे सोना हैं, इसी कारण उन्होंने रात की पार्टियों से भी दूरी बना ली थी।
उल्लेखनीय है कि 'गजनी' फिल्म 25 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। यह एक तमित फिल्म का रिमेक है। जिसमें उनके साथ दक्षिण की हीरोइन असिन और जिया खान है।


Click it and Unblock the Notifications