सचिन के लिए कैटरीना को भूल गये आमिर खान!
कैटरीना ने ये पूछने पर कि आमिर को वो रोमांस के मामले में कितने प्वाइँट्स देंगी कैट ने कहा कि वो आमिर को 10 में से 9 प्वाइंट्स देंगी क्योंकि आमिर उनसे ज्यादा सचिन से प्यार करते हैं। कैटरीना ने कहा कि आमिर उन्हें छोड़कर सचिन का मैच देखने चले गये हैं इस बात से वो बेहद नाराज हैं। कैटीरना ने ये भी कहा कि आमिर के ना होने पर धूम 3 के सॉंग लॉंच इवेंट की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गयी है। उन्होंने बिना आमिर के ही मीडिया के सवालों के जवाब देने शुरु कर दिये और कहा कि आमिर जब आएंगे तो वो अपने हिस्से के सवालों के जवाब देंगे।
आमिर जब इवेंट में शामिल हुए तो सभी ने उन्हें कैटरीना की नाराजगी के बारे में बताया। इसपर आमिर ने कैट से माफी मांगते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि वो कैट से ज्यादा सचिन से प्यार करते हैं लेकिन आज तो सचिन का दिन है तो उन्हें माफ कर दिया जाए। दोबारा ऐसा नहीं होगा। कैट ने भी आमिर को इस पहली और आखिरी गलती समझते हुए आमिर को माफ कर दिया। उसके बाद इवेंट के दौरान आमिर और कैट ने मिलकर मीडिया के हर एक सवाल का जवाब दिया चाहे वो रणबीर से रिलेटेड हो या फिर सलमान या शाहरुख।


Click it and Unblock the Notifications
