आमिर ने किरण की बालियां पहनकर की थी लगान

2001 में रिलीज हुई फिल्म लगान की शूटिगं कच्छ में की गयी थी जहां पर पूरी टीम करीब साढ़े पांच महीने रुकी थी। किरण राव का काम था कि वो सुबह सबसे पहले उठकर सभी को सेट पर लेकर आती थीं। किरण ने बताया कि उस वक्त आमिर को वो एक स्टार के रुप में देखती थीं और उन्हें लेकर ऐसी कोई सोच उनके दिमाग में नहीं थी। हालांकि आमिर का कहना है कि सेट पर किरण के पास वक्त रहता था रोमांस के लिए। वो ये नोटिस करती थीं कि सेट पर किसका किसके साथ चक्कर चल रहा है और रात को वो मुझे बताती थीं।
एक बड़ी ही मजेदार बात है कि आमिर के किरदार भुवन ने लगान फिल्म में अपने कानों में जो बड़ी बड़ी बालियां पहनी हैं वो किरण राव की हैं। आमिर ने बताया कि भुवन को कानों में पहनने के लिए कुछ बालियां चाहिए थी। जो बालियां आई थीं वो मुझे पसंद नहीं थीं। तभी मैंने किरण को बड़ी बड़ी बालियां पहने देखा तो उनसे कहा मुझे ये बालियां पहननी हैं। किरण ने कहा वो बालियां मुझे अभी तक वापस नहीं मिली हैं।


Click it and Unblock the Notifications