खाना बनाना सीखना चाहते हैं आमिर

By Neha Nautiyal

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपने 45वें जन्मदिन पर रविवार को ख्वाहिशों की लंबी सूची का जिक्र किया। वह दो भाषाएं सीखना चाहते हैं, परिवार के साथ वक्त बिताने की तमन्ना रखते हैं और अपनी 'अम्मी' से खाना बनाना सीखना चाहते हैं।

अपने पाली हिल्स स्थित बंगले पर जन्मदिन का केक काटने के बाद आमिर ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने परिवार और मां के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं। केक काटने से पहले वह अपने प्रशंसकों से मिले और उनकी शुभकामनाएं लीं। इस मौके पर तमाम प्रशंसक उनके लिए तोहफे और फूलों के गुलदस्ते लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "इस साल के लिए मेरे पास तीन फिल्में 'पीपली लाइव' 'डेल्ही बेली' और 'धोबी घाट' हैं।"

आमिर की ख्वाहिशें :

आमिर ने कहा, "मैं दो भाषाएं सीखना चाहता हूं। पहली भाषा मराठी है जिसे मैं पढ़ सकता हूं, लिख सकता हूं लेकिन बोल नहीं सकता और दूसरी भाषा उर्दू है जिसे मैं बोल सकता हूं लेकिन पढ़ और लिख नहीं सकता। इसके अलावा इस साल मैं तैराकी भी सीखना चाहता हूं।" उन्होंने यह भी कहा, "मैं अम्मी से खाना बनाना सीखूंगा। वह बहुत अच्छा खाना बनाती हैं।" यह पूछे जाने पर कि उनकी पत्नी किरण राव ने उनके जन्मदिन के अवसर पर क्या खास तोहफा दिया है उन्होंने कहा, "किरण ने मेरे लिए पेंटिंग बनाई है।"

आमिर- जेम्स की मुलाकात :

आमिर ने हॉलीवुड फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून के साथ दिल्ली में हुई उनकी मुलाकात के अनुभवों का भी जिक्र किया। आमिर ने कहा, "जेम्स के साथ मुलाकात बेहद यादगार रही। वह एक अच्छे इंसान और महान फिल्म निर्माता हैं। साथ ही वह जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं।"

हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा, "यदि कोई रोचक प्रस्ताव आता है तो मैं उसके लिए तैयार हूं लेकिन अभी मैं किसी हॉलीवुड फिल्म में काम नहीं कर रहा हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X