आमिर खान के बेटे जुनैद खान की़ डेब्यू फिल्म महाराज, लोगों को करना पड़ेगा इतना इंतजार!

By Filmibeat Desk
junaid khan

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं। ड्रामेटिक में अपने ग्रेजुएशन के बाद, जुनैद खान ने थिएटर में अपने क्राफ्ट को निखारने में कई साल बिताए हैं।

इसके बावजूद, फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एंट्री लंबे इंतजार के बाद हुई। अब, जबकि जुनैद खान यशराज फिल्म्स की फिल्म महाराज के साथ अपनी डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है।

दरअसल, जुनैद ने फिल्म पूरी होने के बाद इसकी रिलीज के लिए तीन साल इंतजार किया है। महाराज की शूटिंग की शुरुआत फरवरी 2021 में हुई, और इसे 8 महीने के भीतर यानी अगस्त 2021 तक रैप कर लिया गया। जिसके बाद से ही जुनैद फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे।

फिल्म के खत्म होने के बाद हुई इस तरह की लंबी देरी कई तरह से सवाल उठाते हैं। अब तक दर्शकों के सामने फिल्म का सिर्फ पोस्टर आया है, जिसमें जुनैद और जयदीप अहलावत का लुक बेहद अलग है और उन्हें पहचाना नहीं जा सकता।

महाराज के अलावा जुनैद कई और प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। उन्हें कई बार शूट पर जाते या फिर वहां से निकलते समय रिक्शा लेते हुए देखा गया है। पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने अपना बर्थडे भी शूट करते हुए बिताया है।

कुछ समय पहले आमिर खान ने कहा था कि जुनैद काफी मेहनत कर रहा है। जुनैद को ये रोल कई बार रिजेक्ट होने के बाद मिला है। महाराज से उनका डेब्यू कैसा होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Read more about: junaid khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X