आमिर खान के दामाद की हुई झाडू से पिटाई, मां ने जमकर सुनाईं खरी खोटी, धड़ल्ले से वायरल हो रहा VIDEO

Aamir Khan

Aamir Khan's son-in-law nupur shikhare Video Viral: आमिर खान की बेटी आइरा खान की जब से नुपुर शिखरे से शादी हुई है तब से दोनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। कभी दोनों के फनी वीडियो वायरल होते हैं तो कभी दोनों के रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। लोग तो दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। बता दें कि नुपुर शिखरे जितने जिम और वर्कआउट को लेकर एक्टिव रहते हैं। उतने ही सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं। आए दिनों उनके वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। हाल ही में नुपुर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

मां ने की नुपुर की पिटाई
नुपुर शिखरे ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नुपुर शिखरे मेडिटेशन का माहौल बनाते हैं। लाइट म्यूजिक और फ्रेगरेंस के साथ वह हीलिंग करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इतने में ही उनकी मां आ जाती हैं और वह कहती हैं कि क्या है क्या कर रहे हो ? कोई काम धंधा नहीं है। इसके बाद वह कमरे से झाडू लेकर आती हैं और वह नुपुर को मारना शुरू कर देती हैं। वहीं नुपुर भी अपनी हीलिंग छोड़कर चले जाते हैं। इसके बाद उनकी मां मराठी में कहती हैं कि काम छोड़कर हीलिंग करेंगे।

वीडियो पर आए ताबड़तोड़ कमेंट्स
बता दें कि दोनों के इस फनी वीडियो पर लोगों के ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे हैं। बता दें कि यूजर्स तो इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी रोक ही नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ताई तो रॉकिंग हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा- मां बेटे की जोड़ी सुपरहिट है नजर ना लगे। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- मां की पिटाई से ज्यादा कोई और चीज आपको हील नहीं कर सकती है। नुपुर का यह वीडियो यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X