Aamir Khan की भांजी हैं बेहद खूबसूरत, किसी भी एक्ट्रेस को दे सकती हैं मात, Video

Aamir Khan Niece Zayn Marie Khan- आमिर खान के घर में कई स्टार हैं। चाहे वो खुद हों या उनकी बहन या फिर बेटा। इस वक्त फैमिली चर्चा में है। ऐसे में आमिर खान के घर से एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने वाला है।
जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि आमिर खान की भांजी है। उनके लुक्स को देखकर लोग हैरान हैं और वो किसी भी एक्ट्रेस को टक्कर देने के लिए काफी है। वायरल हो रहा ये वीडियो एक इवेंट का है जिसमें आमिर खान की भांजी अपनी मां के साथ शिरकत करती दिख रही हैं।
जैन मैरी खान
आमिर खान की बहन फरहत खान की बेटी का नाम जैन मैरी खान है और वो बेहद सुंदर हैं। बता दें कि जैन भी एक एक्ट्रेस हैं लेकिन अभी तक वो किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनी है। वायरल रहे इस वीडियो में जैन मैरी खान को देख लोग आहें भर रहे हैं और लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होने सफेद रंग का गाउन पहना है और काफी अच्छी लग रही हैं। साथ ही उनकी मां ने भी शानदार ड्रेस पहनी हुई है। आमिर खान के फैंस जैन की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि आमिर खान कब उनको इंट्रोड्यूस करते हैं।
क्या कह रहे हैं लोग
लोग इस वीडियो पर जैन मैरी की तारीफें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ग्रेसफुल लेडीज।'' एक ने लिखा, ''आमिर खान के घर में सब ऐसे ही हैं क्या।'' एक ने लिखा, ''शानदार लुक, जबरदस्त ड्रेसिंग।'' एक ने लिखा, ''आमिर खान की बहन भी सुंदर है।'' एक ने लिखा, ''ये कब आई, किस फिल्म में है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications