रितिक से एक्टिंग टिप्स लेना चाहते हैं आमिर
निर्दोशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश में रितिक रोशन ने एक जादूगर की भूमिका निभाई है, जिसके साथ एक दिन जादू दिखाते वक्त ऐसा हादसा हो जाता है कि उसकी गर्दन से नीचे का हिस्सा पूरी तरह से लकवा मार जाता है। उनकी पूरी जिंदगी उस दिन से उनके लिए बोझ बन जाती है। लकवाग्रस्त लेकिन बेहद जिंदादिल शख्सियत के मालिक रितिक अपनी जिंदगी से आखिरकार थक कर इच्छा मृत्यु के लिए अदालत में अपनी याचिका दाखिल करते हैं।
रितिक ने इस फिल्म में अपने अब तक के एक्टिंग करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण रोल किया है। संवदेनशील रितिक ने पूरी फिल्म में अपने भावों और चेहरे और आंखों के जरिए एक्टिंग का एक बेमिसाल कीर्तिमान स्थापित किया है। फिल्म का विषय लोगों में ज्यादा रुचि नहीं जगा पाया इसलिए फिल्म फ्लॉप हो गई। फिल्म की असफलता का ठीकरा दबंग सलमान खान ने एक टीवी शो के दौरान कमेंट कर भंसाली और रितिक पर फोड़ा।
लेकिन आमिर द्वारा रितिक की प्रशंसा करने के बाद जाहिर है कि लोगों का ध्यान रितिक की इस फिल्म पर जरूर जाएगा। रितिक खुद भी आमिर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, आमिर से अपनी प्रशंसा सुन कर रितिक भी बेहद खुश हैं। सलमान के कमेंट का यकीनन ये मुंहतोड़ जवाब है।


Click it and Unblock the Notifications
