धोबी घाट में भी सलमान!

देखें तस्वीरें धोबी घाट की
कहा जाता है आमिर ने सबसे पहले अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में 'पप्पू कांट डांस साला' गाने का इस्तेमाल सलमान का मजाक उड़ाने के लिए किया। मगर पिछले साल उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'पीपली लाइव' में उन्होंने एक किरदार को सलमान का फैन दिखाया जो हमेशा सलमान की तरह ब्रेसलैट पहना करता था।
देखें धोबी घाट के प्रमोशनल इवेंट की तस्वीरें
अब उनकी पत्नी किरण राव की आने वाली फिल्म 'धोबी घाट' में भी मुख्य किरदार प्रतीक बब्बर को सलमान का फैन दिखाया है। जो ना सिर्फ सलमान की तरह बॉडी बनाना चाहता है बल्कि उनकी ही तरह बड़ा हीरो बनना चाहता है। फिल्म के प्रोमो देखकर पता चलता है कि प्रतीक ने भी इस फिल्म में सलमान खान का ट्रेडमार्क बन चुका नीले रंग का ब्रेसलैट पहना है।
आमिर की पत्नी किरण राव से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहाकि प्रतीक को सलमान का फैन दिखाने का आयडिया आमिर का ही था। अब हम तो सलमान के लिए इसे आमिर का प्यार ही कहेंगे कि वो अपने प्यारे दोस्त से इतना ज्यादा प्रभावित हैं कि अपनी हर दूसरी फिल्म में सलमान से जुड़ा कोई किरदार शामिल कर देते हैं। धोबी घाट 21 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











