मिस्टर एक्स को हां करने से पहले अमायरा ने पूछा "एडल्ट तो नहीं है फिल्म!"
इसक से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर की अगली फिल्म मिस्टर एक्स इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। फिल्म में अमायरा दस्तूर के साथ इमरान हाशमी मुख्य किरदार में हैं। अमायरा ने फिल्मीबीट के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्हें ये फिल्म ऑफर की गयी तो उनका पहला सवाल था कि क्या ये ए सर्टिफिकेट फिल्म है?
अमायरा दस्तूर ने बताया कि मिस्टर एक्स में उनके करीब चार किसिंग सीन्स हैं जिनमें से दो इ्मरान के साथ और दो इमरान के अलावा हैं। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया किसिंग सीन सबसे हॉट और स्टीमी है इसके अलावा और फिल्म में कुछ स्टीमी नहीं है।
Interview मिस्टर एक्स के किसिंग सीन से इमरान हाशमी गायब!
अमायरा ने बताया कि वो कभी भी ए सर्टिफिकेट फिल्म नहीं करेंगी क्योंकि उनके परिवार वालों द्वारा कुछ दायरे बनाए गये हैं और उसी में रहकर ही वो काम करेंगी। अमायरा ने ये पूछने पर कि उनका फेवरेट एक्टर कौन है उन्होंने बताया आमिर खान से वो काफी प्रभावित हैं। आमिर खान को वो काफी पसंद करती हैं और उनके साथ कम करना चाहेगी।


Click it and Unblock the Notifications












