बच्चे के लिए तरस गई थीं आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, झेला था मल्टीपल मिसकैरेज का दर्द

Aamir Khan's ex-wife Kiran Rao multiple miscarriages: फिल्म मेकर और आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव (Kiran Rao) पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में थीं। शादी के सालों बाद किरण और आमिर के तलाक ने सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन हाल ही में किरण राव से जुड़ी एक खास खबर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल हाल ही में किरण राव ने अपने बेटे आजाद के होने से पहले अपने मल्टीपल मिसकैरेज और उस तकलीफ को उन्होंने साझा किया है। बता दें कि किरण राव साल 2011 में सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं।
सहा मिसकैरेज का दर्द
किरण राव ने हाल ही में मिसकैरेज का दर्द साझा किया है। किरण राव कहती हैं कि जिस साल उन्होंने फिल्म धोबी घाट बनाई थी। उनका बेटा आजाद उसी साल पैदा हुआ था। आजाद के जन्म से पहले उन्हें कई सारे हेल्थ इश्यू रहे थे। फिल्म मेकर आगे बताती हैं कि बच्चा होने में उन्होंने कई दिक्कतों का सामना किया था।
बच्चा पाने के लिए उन्होंने कई कोशिशें की थीं
किरण राव आगे कहती हैं कि आजाद के जन्म से पहले उन्होंने बच्चा पैदा करने की कई नेचुरल कोशिशें की थीं, लेकिन पांच साल में मेरे बहुत साले मिसकैरेज हुए थे। मैंने बहुत सारे पर्सनल हेल्थ इश्यू झेले हैं। बेबी पैदा करना मेरे लिए बहुत ही मुश्किल हो गया था। मैं सच में चाहती थी कि बच्चा हो। मैं उसे पाने के लिए बहुत ही एक्साइटेड थी। इसलिए जब आजाद का जन्म हुआ तब मुझे कोई और निर्णय नहीं लेना पड़ा। मैं बस अपने बच्चे का पालन पोषण करना चाहती थी।
10 साल करियर छोड़ा लेकिन कोई मलाल नहीं...
किरण आगे कहती हैं कि आजाद के जन्म के बाद से मैंने फिल्मों से दूरी बना ली थी और इसका मुझे कोई मलाल नहीं है। मुझे आजाद के साथ रहने में बहुत अच्छा लग रहा था। वह मेरे जीवन के सबसे अच्छे दिन थे। मुझे 10 सालों में कोई फिल्म नहीं बनाने का कोई भी अफसोस नहीं है। आपको बता दें कि किरण राव ने हाल ही में फिल्म मेकिंग में कमबैक किया है। उन्होंने हाल ही में 'लापता लेडीज' बनाई है। जिसने खूब तारीफें बटोरी हैं।


Click it and Unblock the Notifications