Aamir Khan के एक्स-ससुर का निधन, पहली पत्नी Reena Dutta के घर पहुंचे सुपरस्टार, Video Viral!

Aamir Khan's Ex Father In Law Died- आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के घर से एक बुरी खबर आ रही है। पता चला है कि उनके पिता का निधन हो गया है। जी हां, आमिर खान के एक्स-ससुर अब इस दुनिया में नहीं रहे और उन्होने आज यानि 2 अक्टूबर को अपनी अंतिम सांस ली है।
Filmibeat ने आमिर खान का एक वीडियो साझा किया है जो कि रीना दत्ता के घर के बाहर से सामने आया है। आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे। गौरतलब है कि इस खबर को लेकर फिलहाल किसी तरह की आधिकारिक अपडेट का इंतजार है लेकिन सूत्रों से पता चला है कि ऐसा हो गया है।
बता दें कि आमिर खान या उनके किसी करीबी की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का पोस्ट नहीं किया गया है।आमिर खान और रीना दत्ता ने 18 अप्रैल 1996 को शादी की थी और कहा जाता है कि इस दौरान उनके पिता इस शादी से राजी नहीं थे।
एयरफोर्स ऑफिसर थे पिता
रीना दत्ता के पिता एक एयरफोर्स ऑफिसर थे। रीना दत्ता हिंदू थीं जबकि आमिर खान मुस्लिम थे। जब परिवार को पता चला कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है तो उनको अपनाना पड़ा था। आज रीना दत्ता के पिता इस दुनिया में नहीं रहे।
आमिर खान के फैंस लगातार रीना दत्ता कि पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैँ। बता दें कि रीना दत्ता से आमिर खान के दो बच्चे हैं। एक का नाम जुनैद है जिन्होने फिल्म महाराज से अपने करियर की शुरुआत की है।
जबकि उनकी बेटी का नाम आयरा खान जो कि नुपूर शिखरे से शादी को लेकर चर्चा में आईं थीँ। फिलहाल आप देखिए आमिर खान का ये वीडियो जो कि रीना दत्ता के घर के बाहर से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











