आमिर खान की बेटी बबीता उर्फ 'Suhani Bhatnagar' का निधन, 19 साल उम्र में हो गईं थीं इस बीमारी की शिकार

 Suhani Bhatnagar

Suhani Bhatnagar Death: फिल्म दंगल में सुहानी भटनागर आमिर खान की बेटी की रूप में नजर आई थीं। सुहानी बबीता के रोल में दिखाई दी थीं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था, लेकिन फिलहाल तो उनसे जुड़ी एक बड़ी दी दुखद खबर सामने आ रही है। सुहानी (Suhani Bhatnagar) का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर को सुन हर कोई सदमे में है।

इस हादसे से हुआ निधन
फिल्म दंगल में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस जूनियर बबीता आज हमारे बीच नहीं हैं। मात्र 19 साल की उम्र में ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बबीता सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) की इस खबर ने हर एक को एक बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के पूरे शरीर में फ्लूइड जमा हो गया था। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हुआ था। उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था। ईलाज के दौरान जो उन्हें दवाइयां दी गई थीं उसके साइड इफेक्ट से शरीर में फ्लूइड जमने लगा था। वे लंबे समय तक दिल्ली के एम्स अस्पताल में भी भर्ती रही थीं। आज ही एक्ट्रेस का निधन हुआ है। फरीदाबाद के सेक्टर 15 के अजरौंदा शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फिल्मों के मिलते थे कई ऑफर
फिल्म दंगल (Dangal) में की गई सुहानी की एक्टिंग ने लोगों को इंप्रेस कर दिया था। इस फिल्म के बाद से उन्हें कई ऑफर्स मिलने लगे थे, लेकिन उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपनी पढ़ाई पूरी करने का फैसला किया था। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस दोबारा इंडस्ट्री से जुड़ना चाहती थीं। उनके पास कई ऑफर्स भी थे। फिलहाल तो सुहानी के निधन इस खबर को सुन हर कोई सदमे में है। फैन्स और सितारे उनकी आत्मा की शांत कि उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X