आमिर खान की बेटी Ira Khan की शादी का जश्न शुरु, इस दिन बनेंगी दुल्हन? तस्वीरें वायरल!

Ira Khan Wedding Festivities- आमिर खान की बेटी आयरा खान इस वक्त अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीनों पहले उन्होने नुपुर शिखारे से सगाई की थी और उस वक्त उनकी तस्वीरें सामने आईं थीं। अब एक बार फिर से आयरा चर्चा में हैं।
जी हां, आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी 3 जनवरी, 2024 को नुपुर शिखारे से होगी। शादी एक सप्ताह पहले ही इसका जश्न शुरु हो चुका है और कुछ इनसाइडर तस्वीरें अब सामने आकर वायरल हो रही हैं।
शादी के इस जश्न में आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव समेत आजाद, मिथिला पालकर भी नजर आ रही हैं। बीती रात इन तस्वीरों को आयरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इनमें वीडियोज भी शामि थे, जिनमें मेहमान डाइनिंग टेबल के आसपास बैठे हुए दिख रहे हैं।
किरण राव को इस दौरान काफी खुश देखा गया था। उन्होने ऑफ-व्हाइट ड्रेस पहनी थी। उनके बगल में आजाद राव खान बैठे हैं। वीडियो में आयरा कहती नजर आ रही हैं, 'हे भगवान, किसी महाराष्ट्रियन से शादी कर लो और केलवन ले लो। यह कितना मजेदार है?"
आयरा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो कि लाल कलर की साड़ी में बेहद सुंदर लग रही हैं। आयरा को देखकर लग रहा है कि महाराष्ट्रियन बहु बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खुले बाल करके माथे पर बिंदी लगाए आयरा काफी अच्छी लग रही थीं।
उन्होने अपनी फ्रेंड्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। नुपुर की बात करें तो उन्होने भी इस दौरान रेड कलर का कुर्ता पहना था और पीली रंग की पगड़ी बांधी थी। हालांकि इस दौरान आमिर खान की झलक नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि 3 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधेगे। आयरा खान आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
