..................... सिगरेट पीते दिखीं आमिर खान की बेटी आयरा खान, लोगों ने कर डाला भयंकर ट्रोल Aamir Khan's daughter Ira Khan was seen smoking a cigarette, people trolled her fiercely - Hindi Filmibeat

सिगरेट पीते दिखीं आमिर खान की बेटी आयरा खान, लोगों ने कर डाला भयंकर ट्रोल

ira khan, aamir khan

आमिर खान की साहबजादी आयरा खान की शादी को लेकर बीते सप्ताह चर्चा रही। इस दौरान कई फंक्शन्स हुए और उन्होने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी कर ली। इस बीच कुछ ऐसे वीडियो और तस्वीरें सामने आईं जिसके आने के बाद लोग अपनी राय दे रहे हैं।

जिस तरह से इस वक्त आयरा बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं। इसका कारण ये है कि उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो स्मोकिंग करती दिख रही हैं। ये आयरा की प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान की तस्वीरें हैं। इसमें आयरा को अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।

किसी तस्वीर में वो लेटी हुई हैं, तो किसी में वो हाथ में ड्रिंक लिए हुए हैँ। सबसे आखिरी में आप देखेंगे कि आयरा सिगरेट के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही उनको सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

एक ने लिखा है, ''आखिरी तस्वीर विवाद पैदा करने वाली है।'' एक ने लिखा, ''उसे अपने पिता की रत्ती भर भी याद नहीं है।'' एक का कहना है, ''इतनी बेशर्मी पर तो आमिरखान की बेटी ही उतर सकती है। जो कि दारू पार्टी की फ़ोटो भी शेयर कर सकती है।''

एक ने लिखा, वह ''आखिरी तस्वीर कल समाचार में देखूंगा।'' एक ने लिखा, ''आखिरी तस्वीर क्यों दिखाई लोग आपकी अच्छी आदतों की वजह से आपको फॉलो करते हैं, आपकी छवि खराब नहीं करते।''

इस तरह से लोग आयरा को खरी खोटी सुना रहे हैं। हालांकि उनकी तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। आयरा खान ने 3 जनवरी को शादी की थी और इसके बाद जोधपुर पहुंचे थे। बाद में रिसेप्शन मुंबई में हुआ जहां बॉलीवुड के तमाम सितारो ने शिरकत की थी।

Read more about: ira khan aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X