आमिर खान की बेटी Ira ने शेयर कीं शादी की अनसीन फोटोज, देखते ही फैन्स ने लगा दी तारीफों की लाइन

Aamir Khan's daughter Ira Khan shared unseen wedding photos: आमिर खान की बेटी आइरा खान (Ira Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। 10 जनवरी को आइरा ने उदयपुर में नूपुर शिखरे के साथ शादी की थी। आइरा की वेडिंग काफी सिंपल और हटके थी। उस समय तो आइरा ने ज्यादा फोटोज़ शेयर नहीं किए थे, लेकिन अब आइरा खान एक-एक करके हर फंक्शन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। फैन्स और सितारे भी आइरा की इन तस्वीरों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। चलिए देखते हैं आइरा और नूपुर शिखरे की वेडिंग फोटोज।
सामने आईं अनसीन वेडिंग फोटोज़
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आइरा खान (Ira Khan) खूबसूरत व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं नूपुर गार्डन में बैठे हैं दोनों एक दूसरे को देखते हुए शानदार पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि आइरा खान अपनी मां रीना दत्ता को किस करती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में आइरा अपनी दूसरी मां किरण राव को साइड हग करती दिख रही हैं। चौथी तस्वीर में किरण सिल्वर कलर के आउटफिट में नजर आ आ रही हैं जो वेडिंग फंक्शन को इंजॉय करती दिख रही हैं। वहीं अन्य फैमिली फोटोज़ में देखा जा सकता है कि परिवार बेटी की शादी से कितना खुश है।
ऐसे हुई थी नूपुर शिखरे और आइरा की मुलाकात
बता दें कि नूपुर शिखरे और आइरा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं। फैन्स और सितारे फैमिली फोटोज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि नूपुर शिखरे और आइरा खान दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। नूपुर ने आइरा को एक बड़े इवेंट में शादी के लिए प्रोपज किया था। रिपोर्ट्स की माने तो नूपुर आमिर खान को ट्रेनिंग देने आते थे। उस समय ही आइरा और नूपुर की मुलाकात हुई दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे जिसके बाद फैमिली ने भी दोनों के रिश्ते को हामी दे दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











