बॉलीवुड सुपरस्टार की बेटी ने खुद की अपने डिप्रेशन पर खुलकर बात, बताया कैसे की बाहर आने की कोशिश

Aamir Khan's daughter Ira Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोरती रहती हैं। हाल ही में इरा खान ने अपने डिप्रेशन को लेकर खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने इस स्थिति का सामना किया और फिर बाहर आई।
इरा खान ने बताया सच-
आमिर खान की बेटी इरा खान को 5 साल पहले क्लिनिकल डिप्रेशन के शिकार होने बारे में पता चला था, जिसके बाद उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हाल ही में उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है और कहा है कि उनके परिवार में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इतिहास रहा है।
इरा इसके साथ नहीं जीना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने इससे लड़ाई लड़ी। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान इरा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने के लिए अगस्तू फाउंडेशन लॉन्च किया है। आमिर और उनकी मां रीना दत्ता फाउंडेशन के सलाहकार बोर्ड में हैं और उन्हें सही फंडिंग नहीं मिलने तक इसे स्थापित करने में उनकी मदद करेंगे।
इसी दौरान इरा ने अपने डिप्रेशन से लड़ने और उससे बाहर आने के बारे में खुलकर बात की। इरा ने बताया कि, शुरुआत में उन्होंने अपने व्यवहार में बदलाव देखा, जैसे लंबे समय तक रोना, उदास महसूस करना और चार दिनों तक खाना न खाना। ऐसे में उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है।
इरा ने बताया कि, माता-पिता के तलाक का उन पर ज्यादा असर नहीं हुआ, फिर भी उन्हें कुछ दिक्कत लग रही थी और ऐसे में उन्होंने मदद के लिए मां को पत्र लिखा। इसके बाद वह नीदरलैंड में अपनी पढ़ाई छोड़कर वापस भारत आईं।
इरा ने बताया कि, वह अभी भी दवाएं ले रही हैं और कभी-कभी उन्हें चिंताजनक स्थिति का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, हर 8-10 महीने में मेरे साथ एक बड़ी दुर्घटना हो जाती है। यह आंशिक रूप से जेनेटिक, मनोवैज्ञानिक या सामाजिक होती है। मुझे इसका पता लगाने में थोड़ा समय लगाता है, मैंने भी स्वस्थ विकल्प नहीं चुने और इसलिए डिप्रेशन की और चली गई।


Click it and Unblock the Notifications