पैपराजी पर भड़के आमिर खान के भाई फैसल खान, कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

Faisal Khan

Faisal Khan Angry on Paparazzi- आमिर खान के भाई और मेला एक्टर फैसल खान इस वक्त सुर्खियों में है। हाल ही में आमिर खान पर प्रेस कॉंफ्रेंस करके उन्होने धमाका कर दिया था और कई सारे आरोप लगाए थे।

अब उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैसल खान पैपराजी पर ही भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि फैसल खान अपनी कार की तरफ जा रहे थे तो पैपराजी ने उनको कैमरे में कैद करना शुरु कर दिया।

ये बात उनके लिए शायद नई थी इसलिए वो नाराज होने लगे। कैमरे के सामने ही उन्होने कैमरा पर्सन की क्लास लगा दी और उंगली दिखाकर कई बातें कह डालीं। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैसल खान अचानक कैमरा देखकर नर्वस हो गए थे।

पैपराजी पर भड़के फैसल खान

आमिर खान पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मीडिया उनके पीछे है और इसके पहले काफी कम ऐसा देखा गया है। पैपराजी को देखकर फैसल खान ने कहा, ''गलत बात है ये, सही नहीं लगता है। आपने पूछा नहीं मुझसे। आपने पूछा नहीं मुझसे कि आप ये कर रहे हैं।'' ये वीडियो वायरल हो रहा है। फैसल खान ने फिल्म मेला में काम किया था और इसके बाद वो अचानक गायब हो गए थे।

उस फिल्म में आमिर खान के साथ साथ उनको भी काफी पसंद किया गया था। लेकिन फैसल ने आरोप लगाए हैं कि आमिर खान ने उनको जानबूझकर पागल घोषित करवा दिया था और पूरा परिवार उनके खिलाफ था। हालांकि लोगों को अभी भी इंतजार है कि सुपरस्टार आमिर खान इसपर किसी तरह का कोई रिएक्शन दें। अभी तक ऐसा नहीं हुआ है और वो पूरी तरह से इस बात को इग्नोर कर रहे हैं।

फैसल खान कई सालों से आमिर खान पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। हालांकि आमिर कभी भी इसको लेकर बात नहीं करते थे। सच्चाई क्या है ये तो कोई नहीं जानता है और फैसल ऐसा क्यों कह रहे हैं ये भी हैरानी की बात है। देखने वाली बात होगी कि इसका क्या हल सामने आएगा।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan faisal khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X