Last Pic: 2 साल बाद खत्म हुई लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग, आमिर - करीना की ज़िंदगी में 2 साल में इतना अंतर
आखिरकार, आमिर खान और करीना कपूर स्टारर लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म हो चुकी है। ये शूट 2019 के अक्टूबर में शुरू हुई थी और अब लगभग 2 साल बाद आमिर खान के पूर्व मैनेजर अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का काम पूरा हो चुका है। सेट से आखिरी तस्वीर भी वायरल हो रही है जहां सबको फिल्म की शूट के आखिरी दिन की याद को कैद करने की सलाह दी गई।
गौरतलब है जब ये फिल्म शुरू हुई थी तो माना जा रहा था कि ये दिसंबर 2020 में धमाका कर देगी। लेकिन कोरोना के चलते फिल्म की शूटिंग आगे टलती गई। इस बीच आमिर खान और करीना कपूर खान के निजी जीवन में भी काफी बदलाव आए।

एक तरफ जहां लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के दौरान ही करीना कपूर खान प्रेगनेंट हुईं और उनके बेटे जहांगीर का जन्म हुआ तो वहीं दूसरी तरफ आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक का एलान कर हर किसी को चौंका दिया। हालांकि, तलाक के एलान के बाद भी किरण राव इस फिल्म पर बतौर प्रोड्यूसर काम कर रही हैं और शूटिंग पर भी दिखाई दीं।
इस बीच आमिर खान कोरोना पॉज़िटव भी हो गए। ठीक होने के बाद उन्होंने फिल्म का काफी बड़ा हिस्सा लद्दाख में शूट किया। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट में भी काफी बड़ा बदलाव हुआ क्योंकि आमिर खान फिल्म के सपोर्टिंग कलाकार विजय सेतुपति के बढ़े हुए वज़न से नाखुश दिखे और उन्हें रिप्लेस कर दिया। विजय सेतुपति को फिल्म में रिप्लेस किया साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य ने।


Click it and Unblock the Notifications