'विश्वनाथन आनंद बायोपिक के लिए परफेक्ट हैं आमिर खान', प्रोड्यूसर ने कहा- 2022 में शुरु होगी फिल्म!

By Filmibeat Desk

कुछ वक्त पहले ही खबर आई थी कि फिल्ममेकर आनंद एल राय शतरंज चैपियन विश्वनाथन आनंद की जिंदगी पर फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म को महावीर जैन प्रोड्यूस करेंगे और यह साल 2022 में फ्लोर पर आ सकती है। हालांकि फिलहाल फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर कोई खबर नहीं दी गई है, लेकिन निर्माता की मानें तो इस बायोपिक के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सही च्वॉइस रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म की घोषणा प्रोडक्शन टीम जल्द ही करेगी। फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। इस फिल्म में आनंद के बचपन से लेकर इंडिया के पहले ग्रैंड मास्टर की कहानी बताई जाएगी। पांच बार के विश्व चैंपियन रहे विश्वनाथन आनंद की कहानी को दुनिया के सामने लाने के लिए निर्माता उत्साहित हैं।

Aamir Khan

महावीर जैन ने कहा, यह हमारे लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिलहाल हम इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, इसीलिए कास्टिंग को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मुझे लगता है कि आमिर खान इस किरदार को अच्छे से निभा पाएंगे, लेकिन फिलहाल कास्टिंग कई फैक्टर पर निर्भर करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X