आमिर के घर के चक्कर लगा रहे हैं प्रीतम

निर्देशक विजय कृष्णा आचार्या की फिल्म धूम 3 में इस बार अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा के साथ आमिर खान और कैटरीना कैफ भी नज़र आएंगे। अब जब धूम 3 में मिस्टर परफेक्शनिस्ट काम कर रहें हैं तो उन्हें फिल्म के हर एक पहलू में परफेक्शन चाहिए फिर चाहै वो फिल्म का संगीत क्यों ना हो।
इस बार प्रीतम धूम के तीसरे सीक्वल में संगीत दे रहे हैं और संगीत में कहीं कमी ना रह जाए इसलिए प्रीतम आमिर से सलाह लेकर फिल्म का संगीत तैयार कर रहे है। पिछले दिनों प्रीतम को आमिर के घर पंचगनी (जहां आजकल आमिर रह रहे हैं) के चक्कर काटते नज़र आए और वो भी धूम 3 के लिए अपने द्वारा तैयार किये गये संगीत को सुनाने के लिए।
ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते से धूम 3 की शूटिंग शुरु हो चुकी है और आमिर अपने शो सत्यमेव जयते से थोडा़ ब्रेक लेकर धूम 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रीतम भी पिछली कुछ फिल्मों में अपने द्वारा दिए गए संगीत को लेकर कुछ खास संतुष्ट नहीं हैं इसलिए अब अपनी आने वाली फिल्मों के लिए प्रीतम खासी मेहनत कर रहे हैं। अब देखना है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट का परफेक्शन प्रीतम के संगीत में कितना परफेक्शन लाता है।


Click it and Unblock the Notifications