'रॉ वन के लिए आमिर की दुआ किसी ताने से कम नहीं'

ऐसा ही वाक्या उस समय पेश आया जब एक इंवेट के दौरान आमिर खान ने शाहरूख की बहुप्रतिक्षित और महात्वाकांक्षी फिल्म रॉ वन के लिए ऊपर वाले से दुआ की , खुदा करे कि यह फिल्म मेगा हिट हो। क्योंकि इसमें बहुत पैसा और बहुत मेहनत लगी है। ऊपरवाला शाहरूख की इस मेहनत के साथ इंसाफ करे और फिल्म को हिट करवा दें। आमिर खान ने यह बात उस समय कही जिस समय वो मीडिया को यह बता रहे थे कि वो बहुत जल्द टीवी के स्टार प्लस चैनल पर एक शो को लेकर आने वाले हैं। साथ ही उन्होंने अपनी प्रोडक्शन फिल्म डेल्ही बेली के सीक्वेल से इंकार किया।
लेकिन किंग खान के लिए आमिर खान की ओर से मांगी गयी दुआ शाहरूख के चाहने वालों को पच नहीं रही, उनका कहना है कि आमिर खान ने किंग खान पर ताने कसे हैं। उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि जानबूझकर आमिर खान ऊपर से दिखाने के लिए ऐसा बोल रहे हैं, अंदर से तो वो किंग खान का बुरा ही चाह रहे होगें।
इससे पहले बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी रॉ वन के हिट होने के लिए दुआ मांगी थी। अक्सर आमिर और सलमान, शाहरूख के लिए कोई बयानबाजी नहीं करते हैं। बल्कि उल्टा किंग खान जरूर इन दोनों के लिए कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं। उनकी कोशिश यही रहती है कि वो फिर से आमिर और सलमान के करीब आ जायें लेकिन सलमान, हमेशा उनसे काफी दूर और आमिर के काफी करीब नजर आते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि शाहरूख की मेहनत रॉ न बॉक्स ऑफिस पर क्या गुल खिलाती है क्योंकि फिल्म को रीलिज होने में मात्र दो दिन रह गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











