आमिर खान ने लिखी शाहरूख खान के जन्मदिन पर प्यारी सी चिट्ठी, आप भी पढ़िए
शाहरूख खान 2 नवंबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर आमिर खान ने शाहरूख खान के लिए एक प्यारा सा बधाई संदेश लिखा। आमिर खान का संदेश पढ़कर फैन्स काफी खुश हुए। आमिर ने लिखा - जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो शाह। तुम्हारा स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहे यही कामना करता हूं।
आमिर ने लिखा - मैं बस तुम्हारे अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं क्योंकि बाकी सब कुछ तुमने कमा ही लिया और आगे भी कमाते ही रहोगे। उम्मीद करता हूं कि तुम यूं ही पूरी दुनिया के चेहरे पर मुस्कुराहट लाते रहोगे और लोगों की ज़िंदगी में खुशियां बिखेरते रहोगे। उनमें मैं भी शामिल हूं।

गौरतलब है कि शाहरूख खान के जन्मदिन के मौके पर सितारे और फैन्स सुबह से लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर बधाईयां दे रहे थे। लेकिन आमिर खान की बधाई बेहद खास है क्योंकि शाहरूख और आमिर का रिश्ता भी बेहद खास है।


Click it and Unblock the Notifications