बेटी के जन्मदिन पर आमिर खान ने पोस्ट की ईरा की 14 साल पुरानी तस्वीर- लिखा इमोशनल पोस्ट
सुपरस्टार आमिर खान की बेटी ईरा आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहीं हैं और इस मौके पर आमिर खान काफी ज्यादा इमोशनल हो गए हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर ईरा की फोटो डालते हुए उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं और साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। दरअसल ये तस्वीर तब की है जब ईरा सिर्फ 6 साल की थीं। इसी के बारे में आमिर खान ने लिखा है कि..विश्वास नहीं हो रहा है कि तुम इतनी जल्दी बड़ी हो गई हो..
मेरे लिए तो हमेशा ही 6 साल की ही रहोगी। इस तस्वीर के सामने आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है और लोग इसके शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि ईरा आमिर खान की पहली पत्नी की बेटी हैं।

इस तस्वीर में आमिर खान का मंगल पांडे लुक नजर आ रहा है और इस तस्वीर में तारीख लिखी हुई है 21 जनवरी 2005। आमिर खान की पहली पत्नी से बेटी ईरा और एक बेटा है तो वहीं किरण से बेटा आजाद है।
आपको बता दें कि आमिर खान इस समय फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा विचार कर रहें हैं क्योंकि उनकी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications