..................... फिल्म शिकारा के लिए आमिर खान ने विधु विनोद चोपड़ा को दी शुभकामनाएं | Aamir Khan's wishes for Vidhu Vinod Chopra's Shikara - Hindi Filmibeat

सुपरस्टार आमिर खान ने "शिकारा" की रिलीज़ पर विधु विनोद चोपड़ा को दी शुभकामनाएं

By Staff

निर्माता- निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' रिलीज हो चुकी है और तारीफें भी बटोर रही है। इस मौके पर सुपरस्टार आमिर खान ने भी अपने दोस्त विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म की रिलीज़ के लिए शुभकामनाएं और शुभेक्षा दीं है। विषय के महत्व को समझते हुए, आमिर खान की शुभकामनाएं कुछ ऐसी हैं जो पूरी टीम को आत्मविश्वास देती है।

आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया पर विधु विनोद चोपड़ा सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं विनोद! शिकारा हमारे हाल के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है। एक ऐसी कहानी जो बताई जानी चाहिए।"

Shikara

सुपरस्टार की हार्दिक शुभकामनाओं से अभिभूत, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक हैंडल ने अभिनेता को धन्यवाद दिया है।

बता दें, आमिर खान ने कई प्रोजेक्ट्स पर विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम किया है और अपने शानदार जादू से बॉक्स ऑफिस पर राज करते आये हैं। अभिनेता की हार्दिक शुभकामनाओं ने निश्चित रूप से पूरी टीम को प्रोत्साहित कर दिया है।

'शिकारा' में 1990 की घाटी से कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को उजागर किया गया है जिसे जगती और अन्य शिविरों के 40,000 असली प्रवासियों के साथ शूट किया गया है। यहीं नहीं, फिल्म में पलायन की वास्तविक फुटेज भी शामिल की गई है।

विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म "शिकारा" ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फ़िल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X