परदे पर सचिन बनना चाहते हैं आमिर खान!

सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट मैच को देखने के लिए उनके बहुत बड़े फैन आमिर खान बेहद उत्साहित थे। आमिर ने तो सचिन के सेंचुरी पूरी होने की उम्मीद भी काफी जोर शोर से जताई थी लेकिन अफसोस सचिन अपने आखिरी टेस्ट मैच में सेंचुरी बनाने से चूक गये। आमिर खान ने सचिन को विदाई देने का एक नायाब तरीका अपनाया और सचिन को अपनी फिल्म धूम 3 का टाइटल सॉंग डेडिकेट किया। आमिर खान ने ये भी कहा कि वो चाहते हैं कि वो खुद भी सचिन तेंदुलकर बनें यानी बड़े परदे पर सचिन तेंदुलकर का किरदार निभाएं।

आमिर खान ने अपनी फिल्म धूम 3 के सॉंग लॉंच के दौरान कहा कि वो सचिन तेंदुलकर का किरदार निभाना चाहते हैं। लेकिन तभी अगर स्क्रिप्ट अच्छी हो और किरदार को काफी सोच समझकर लिखा गया हो। सचिन के लास्ट मैच के लिए आमिर ने अपनी लकी टी शर्ट भी पहनी थी आमिर को लगा था कि उनके इस टी शर्ट को पहनने से सचिन तेंदुलकल सेंचुरी तो जरुर मारेंगे। लेकिन अफसोस सचिन सिर्फ 24 रनों से अपनी आखिरी सेंचुरी मारते मारते रह गये। आमिर खान ने ये भी कहा था कि वो अपनी मैजिकल कैप भी दो दिनों से नहीं पहन रहे हैं क्यों कि ये सचिन का दिन है और हैट्स ऑफ टू सचिन।

आमिर खान सचिन के लास्ट मैच को देखने की वजह से खुद अपनी फिल्म धूम 3 के सॉंग लॉंच में काफी देर से पहुंचे जिसकी वजह से कैटरीना कैफ पर ही इस इवेंट को संभालने का पूरा भार आ गया। कैटरीना ने कहा कि आमिर खान उनसे ज्यादा सचिन से प्यार करते हैं इसलिए उन्हें अकेला छोड़कर चले गये हैं। लेकिन जब आमिर वापस आए तो उन्होंने स्टेज पर भी सचिन सचिन का नारा लगाए रखा और उम्मीद जताई कि सचिन अपने आखिरी मैच में सेंचुरी मारें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X