दमदार कहानी के साथ आमिर खान 2024 में करेंगे वापसी, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका!

Aamir Khan
/

Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान पिछले काफी दिनों से बड़े पर्दे से दूर है ऐसे में फैंस एक्टर की फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। अब आमिर खान के फैंस के लिए खुशखबरी है, सूत्रों से सामने आया है कि एक्टर 2024 में बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है।

आमिर खान की धमाकेदार वापसी-

इन दिनों आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाओं में रहे हैं परंतु प्रोफेशनल लाइफ से एक्टर ने दूरी रखी थी। एक्टर लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद लंबे ब्रेक पर चले गए थे। साल 2023 में उन्होंने बतौर एक्टर किसी प्रोजेक्ट को हाथ नहीं लगाया।

सूत्रों की मानें तो अब सुपरस्टार आमिर खान इस ब्रेक को खत्म करते हुए वापस काम पर लौट रहे हैं। एक्टर जनवरी से अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फैंस इस खबर से काफी खुश है, जाहिर है कि आमिर की एक्टिंग का जादू हमेशा ही फैंस को पसंद आता है।

आमिर खान इस बार डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना के साथ काम करने वाले हैं। मिड डे की खबर के अनुसार, एक्टर फिल्म की शूटिंग 29 जनवरी 2024 से शुरू करेंगे। पहला शेड्यूल मुंबई में होगा और सेकेंड शेड्यूल आउट स्टेशन लोकेशन पर होगी।

आमिर खान के इस प्रोजेक्ट को लेकर काम तेजी से चल रहा है। फिल्म की टीम प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा करने में लगी हुई है, ताकि 29 जनवरी तक फिल्म फ्लोर पर आ सके। फिल्म 2018 में आई स्पेनिश मूवी कैम्पियन्स का ऑफिशियल एडेप्टेशन है।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X