..................... Aamir Khan will release Thugs Of Hindostan Trailer in whole different style - Hindi Filmibeat

Thugs Of Hindostan Trailer: तगड़ी प्लानिंग के साथ होगा Dhamaka, अंदाज एकदम अलग

हाल ही में आमिर खान की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान जबरदस्त सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म में सभी लीड स्टार्स का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। वहीं अब इंतजार है तो इस फिल्म के शानदार ट्रेलर का। 2018 के इस मोस्ट अवेटेड ट्रेलर में साफ हो जाएगा कि इस फिल्म को ऑडिएंस कितना पसंद करने वाली है। वहीं अपनी सबसे मंहगी फिल्म के ट्रेलर को आमिर खान ने बेहद खास अंदाज में रिलीज करने की प्लानिंग की है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

[बॉलीवुड के सबसे हैंडसम सुपरस्टार, ऐसा जबरदस्त स्टारडम कि बेहोश हो जाते थे फैन]

ट्रेलर रिलीज के इस खास अंदाज का खुलासा फिल्म की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने खुद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का ट्रेलर पहले आमिर खान के इंस्टाग्राम एकाउंट पर रिलीज किया जाएगा। आमिर खान ने ही अपने सोशल एकाउंट पर सभी स्टार का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। इस प्लानिंग के जरिए मेकर्स आमिर की फैन फॉलोइंग का जबरदस्त फायदा उठाने वाले हैं।

aamir-khan-will-release-thugs-hindostan-trailer-whole-different-style

आपको बता दें शायद ही पहले कभी किसी स्टार ने अपनी फिल्म का ट्रेलर इस अंदाज में रिलीज किया हो। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पहले 7 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म के टीजर और पोस्टर्स में रिलीज डेट बदलकर 8 नवंबर कर दिया गया है। 450 करोड़ के तगड़े बजट में तैयार की गई मिस्टर परफेक्शनिस्ट की ये फिल्म 2018 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। आगे देखें 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के किरदारों के अब तक रिलीज हुए लुक और जानें फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X