..................... Aamir Khan will not be able to go to Assam for the promotion of Laal Singh Chaddha, CM refused! आमिर खान को लाल सिंह चड्ढा के लिए असम आने की नहीं मिली इजाजत - Hindi Filmibeat

आमिर खान को लाल सिंह चड्ढा के लिए असम आने की नहीं मिली इजाजत, सीएम बिस्वा ने इसलिए किया मना!

आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस को लेकर चर्चा में है और देश के कई हिस्सों से फिल्म को लेकर अलग अलग खबरें और विवाद सामने आ रहा है। ये तो सभी को पता है कि इस फिल्म को देश भर में बड़े पैमाने पर प्रचार किया गया। फिल्म का राष्ट्रीय जुड़ाव भी है क्योंकि इसमें कारगिल युद्ध की विशेषता है और इसलिए सुपरस्टार ने स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज को शेड्यूल करने का फैसला किया था।

लेकिन इस वक्त फिल्म के प्रमोशन को लेकर एक खबर असम से सामने आ रही है जो कि आमिर खान के फैंस का दिल तोड़ने वाली है। आमिर खान इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर असम के गुवाहाटी जाने वाले थे,

aamir khan, laal singh chaddha, आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा

लेकिन ऐसा करने से खुद असम के मुख्यमंत्री ने ही उन्हे रोक दिया है। दरअसल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सुपरस्टार से प्रमोशन को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया और इसे 16 अगस्त को पुनर्निर्धारित किया गया।

पत्रकारों से पुष्टि करते हुए कहा

पत्रकारों से पुष्टि करते हुए कहा

लाल सिंह चड्ढा प्रमोशन के कार्यक्रम में बदलाव के बारे में बोलते हुए, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्थानीय पत्रकारों से पुष्टि करते हुए कहा, "आमिर खान यहां आना चाहते थे और यहां तक ​​कि मुझसे इसके बारे में बात भी की थी।

इस बार ध्यान स्वतंत्रता दिवस पर है

इस बार ध्यान स्वतंत्रता दिवस पर है

लेकिन क्योंकि इस बार ध्यान स्वतंत्रता दिवस पर है। और पूरी तिरंगा पहल और उसका महत्व, हम नहीं चाहते थे कि यह फीका हो। इसलिए, मैंने उनसे स्थगित करने और स्वतंत्रता दिवस के बाद आने का अनुरोध किया।"

15 अगस्त के बाद

15 अगस्त के बाद

गौरतलब है कि आमिर खान अब असम तो जाएंगे लेकिन 15 अगस्त के बाद। आमिर खान अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं और इसके कई शो भी कैंसिल हो रहे हैँ।

कमाई भी कुछ खास नहीं हो रही है

कमाई भी कुछ खास नहीं हो रही है

हालांकि अक्षय कुमार की रक्षाबंधन का हाल तो आमिर खान से भी ज्यादा बुरा है। उनकी कमाई भी कुछ खास नहीं हो रही है।

बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म के साथ नजर आए थे

बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म के साथ नजर आए थे

आमिर खान काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म के साथ नजर आए थे और उनसे फैंस को काफी उम्मीदें हैँ। हालांकि ये वीकेंड काफी बड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X