आमिर खान ने पाकिस्तान जाने की खबर को नकारा, बोले ऐसी कोई दावत नहीं आई
क्रिकेटर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने इमरान खान चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत गए है और वो पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री होंगे। खबर थी कि उनकी पार्टी तहरीके इंसाफ ने कहा कि इमरान खान के शपथ समारोह में भारत से कई दिग्गज शामिल हो सकते है। जिसमे सुपरस्टार आमिर खान का नाम भी सामने आ रहा था। बता दें कि इस बात का खुलासा तो तब हो गया जब आमिर खान ने ऐसी किसी भी दावत को झूठा करार देते हुए ये कह दिया कि मुझे इस तरह कोई दावत नहीं आई है और वो कहीं नहीं जा रहे है।
गौरतलब है कि इमरान खान की पार्टी तहरीके इंसाफ को लेकर खबर थी कि उन्होने आमिर को इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।

बता दें कि इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने भी इस तरह की किसी भी दावत से इंकार करते हुए कहा है कि उनको भी ऐसी कोई दावत पाकिस्तान से नहीं आई है।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्दू ने जरूर इस बात को माना है और कहा कि इमरान खान की इस दावत को वो कुबूल करते है और काफी समय से वो उनके दोस्त है और वो इस समारोह में जरूर शामिल होंगे।
बता दें कि आमिर का नाम सामने आने के बाद कई तरह की बातें हो रही थी। फिलहाल इस तरह की किसी भी खबर का आमिर ने खंडन किया है। बता दें कि आमिर खान इस समय फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में बिजी है।
फिल्म में अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी फिल्म का हिस्सा होंगी। इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि फिल्म अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे मंहगी बनाई जा रही है।
आमिर खान के फैंस इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है क्योंकि आमिर खान काफी समय से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications
