..................... Aamir Khan will marry for the third time after the release of 'Lal Singh Chaddha'? Fake news! आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद करेंगे तीसरी शादी? फर्जी निकली खबर! - Hindi Filmibeat

आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद करेंगे तीसरी शादी? फर्जी निकली खबर!

सुपरस्टार आमिर खान कुछ समय से अपने निजी लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होने किरण राव से तलाक की घोषणा की थी। ये ऐलान सभी के लिए काफी चौकाने वाला था क्योंकि दोनों के बीच सबकुछ काफी सही चल रहा था। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद अपनी तीसरी शादी की घोषणा करेंगे।

हालांकि इसको लेकर किसी तरह का प्रमाण या फिर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पता चला है कि आमिर खान की तीसरी शादी वाली खबर पूरी तरह से गलत है और ये एक अफवाह के सिवा और कुछ नहीं है।

aamir khan, laal singh chaddha, आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा

इंडिया टुडे के मुताबिक आमिर खान के एक करीबी सूत्र ने इस बात का खुलासा किया है कि सुपरस्टार कोई भी शादी नहीं करने जा रहे हैं। ये खबर पूरी तरह से फर्जी है कि आमिर खान तीसरी शादी कर रहे हैं।

पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई

पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई

सुपरस्टार आमिर खान का नाम दंगल फेम फातिमा सना शेख से पहले जुड़ा था। ऐसी खबरें भी आ रही थीं कि आमिर के तलाक के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि ये बात भी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि आमिर खान और किरण राव आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर साथ में नजर आते रहते हैं।

फैसला क्यों किया

फैसला क्यों किया

अपने तलाक के ऐलान करने के साथ साथ उन दोनों ने कहा था कि वो अक्सर साथ में काम करते रहेंगे और नजर आते रहेंगे। हालांकि ये किसी को नहीं पता है कि दोनों ने अलग होने का फैसला क्यों किया था।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी चल रहे हैं जो कि एक कोरियन फिल्म द फॉरेस्ट गंप की रीमेक हैं।

कई लुक्स में नजर आने वाले हैं

कई लुक्स में नजर आने वाले हैं

इस फिल्म में भी आमिर खान कई लुक्स में नजर आने वाले हैं जो कि सामने भी आ चुके हैं। लंबे समय से इसकी शूटिंग जारी है लेकिन कोरोना काल और करीना कपूर खान की प्रेगनेंसी के कारण फिल्म देर से बन रही है।

गुड न्यूज में नजर आईं

गुड न्यूज में नजर आईं

करीना कपूर खान का किरदार इस फिल्म में काफी शानदार होने वाला है। आखिरी बार वो फिल्म गुड न्यूज में नजर आईं थीं। फैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X