आमिर खान के फैंस के लिए बड़ी खबर- इस दिन से शुरु होगी लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग!
सुपरस्टार आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारियां इस समय काफी जोरों से चल रही हैं और हाल ही में आमिर खान का शानदार लुक भी सामने आया था जो कि काफी धमाकेदार लग रहा है। अब एक ऐसी खबर आ रही है जो कि आमिर खान के फैंस को काफी ज्यादा खुश करने वाली है। दरअसल पता चला है कि आमिर और करीना इस फिल्म की शूटिंग 1 नवंबर से पंजाब में शुरु करने वाले हैं।
हाल ही में इसका खुलासा हुआ है और एक वीडियो भी दोनो का साथ में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर खान लाल सिंह चड्ढा वाले लुक में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस धमाकेदार फिल्म को लेकर आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर एलान किया था।

जिसके बाद से फैंस उनकी इस फिल्म के लिए खासा उत्साहित है। करीना कपूर एक बार फिर से आमिर खान के साथ पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। इससे पहले करीना और आमिर को जोड़ी 'तलाश' और '3 इडियट्स' जैसी हिट फिल्मों में दिखाई दे चुकी है।
आमिर और करीना जब जब साथ आए हैं दोनो को काफी ज्यादा पसंद किया गया है और उम्मीद है कि इस बार भी ऐसा ही होगा। गौरतलब है कि आमिर खान को एक बड़ी हिट की तलाश है क्योंकि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। देखिए आमिर खान के कुछ शानदार रोल्स..


Click it and Unblock the Notifications