क्या आमिर खान मुंबई से चेन्नई हो रहे हैं शिफ्ट? यहां जानें क्या है मामला

Aamir Khan In Chennai: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से जुड़ी एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। अभिनेता ने मुंबई छोड़कर, दो महीने चेन्नई शहर में बिताने का मन बना लिया है। इस टेम्पररी लोकेशन के पीछे की वजह प्रोफेशनल नहीं, बल्कि काफी निजी है।
आमिर खान अपनी मां जीनत हुसैन को चिंतिंत हैं और उन्हीं के लिए चेन्नई में रहने वाले हैं। वह इस समय शहर में एक प्राइवेट मेडिकल फैसिलिटी में अपना इलाज करा रही हैं, ऐसे में आमिर खान इस समय के दौरान उनके साथ ही रहना चाहते हैं।
अपनी मां के लिए चेन्नई में रहेंगे आमिर खान
चेन्नई में एक्टर ने ट्रीटमेंट सेंटर के पास ही एक अच्छे होटल में अपने स्टे का इंतजाम किया है.. ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी मां के साथ रह सकें और उन्हें वह प्यार और सपोर्ट दे सकें जिसकी उन्हें जरूरत हैं। हाल ही में एक कॉन्क्लेव में आमिर खान ने रिवील किया था कि उनका अपने परिवार के साथ और ज्यादा समय बिताने की इच्छा है और ऐसा वह पिछले कुछ सालों से कर रहे हैं।
आमिर खान ने अपने परिवार के लिए ही फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लिया है। अभिनेता ने कहा था कि लगातार सालों से वो काम कर रहे हैं, जिस वजह से उन्होंने फैमिली टाइम को काफी नजरअंदाज किया है, लिहाजा अब वो ब्रेक लेकर अपना समय परिवार के साथ गुजारना चाहते हैं।
फिल्मों की बात करें.. तो आमिर खान की अगली फिल्म होगी "सितारे जमीं पर"। फिलहाल फिल्म के प्री- प्रोडक्शन पर काम चल रही है। फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा था- "तारे ज़मीन पर एक इमोशनल फिल्म थी, लेकिन ये फिल्म आपको खूब हंसाएगी, आपका मनोरंजन करेगी। थीम वही है इसलिए हमने ये नाम बहुत सोच समझकर रखा है।"


Click it and Unblock the Notifications