जुनैद की स्क्रिप्ट में दम हुआ तो प्रोड्यूस करें आमिर खान!

आमिर ने कहा ऐसा नहीं है कि वो अपने बच्चों की मदद नहीं करना चाहते या फिर उनके बहुत कटकर रहते हैं। लेकिन वो अपने बच्चों से यही चाहते हैं कि वो लोग अपने फैसले खुद लें और उनपर आमिर की तरफ से किसी तरह का दबाव नहीं होगा। आमिर खान से जब मीडिया ने पूछा कि क्या वो जुनैद द्वारा डायरेक्ट की गयी किसी फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। इसपर आमिर ने जवाब दिया "अगर जुनैद की फिल्म की स्क्रिप्ट में दम हुआ और जुनैद मुझे फिल्म पर भरोसा दिला सका तो जरुर मैं फिल्म प्रोड्यूस करुंगा। लेकिन उसे भी बाकी डायरेक्टर्स की तरह मेरा विश्वास जीतना होगा। अभी वो राजू के साथ सेट्स पर काम कर रहे हैं और बहुत खुश हैं। ये उनके करियर की शुरुआत के लिए बहुत अच्छा है।"
"अगर मेरी बेटी भी फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहेगी तो मुझे खुशी होगी। लेकिन मुझे नहीं पता कि वो असल में क्या चाहती हैं। मैं बच्चों से इस बारे में ज्यादा पूछता नहीं उन्हें वही करना चाहिए जो उन्हें अच्छा लगता है। अगर मेरे बच्चे फिल्मों में आना चाहते हैं तो मैं चाहूंगा कि सभी फिल्मों में आएं। क्योंकि ये एक ऐसी जगह है जहां पर मैंने अपनी जिंदगी बिताई है। अगर यहां पर वो भी अपना करियर बनाएंगे तो इससे अच्छी बात और क्या होगी।"


Click it and Unblock the Notifications











