आमिर ने की अपनी वेबसाइट लांच
जमाना इंटरनेट का है और बालीवुड की हस्तियों में अपनी अपनी वेबसाइट लांच करने की होड लगी है, इसी क्रम में आमिर खान ने भी अपनी वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डाट आमिरखान डाट काम को लांच किया है. यह नि:संदेह आमिर खान के प्रशंसको के लिए एक खुशखबरी है.
आमिर ने बताया कि वेबसाइट में उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में जानकारी दी गई है और उनकी प्रदर्शित हुई फिल्मों के अलावा आने वाली और निर्माणाधीन फिल्मों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है. आमिर के प्रशंसक इस वेबसाइट में आमिर से चैट भी कर सकते हैं. आमिर की वेबसाइट में आमिर की महत्वाकांक्षी फिल्म तारे जमीन पर के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है. तो फिर देर किस बात की, जरा खोलकर तो देखें आमिर की वेबसाइट को.


Click it and Unblock the Notifications