3 Idiots में आमिर नहीं, किसी न्यूकमर को लेना चाहते थे हिरानी!
फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने कहा कि फिल्म 'पीके' के लिए उनके दिमाग में आमिर को छोड़कर किसी और का ख्याल ही नहीं आया। जबकि उनकी सुपरहिट फिल्म '3 इडियट' के लिए आमिर खान पहली पसंद नहीं थे।

उन्होंने कहा कि 'फिल्म 'पीके' के लिए मेरे दिमाग में आमिर के सिवाय किसी और अभिनेता का ख्याल नहीं था। मैं इस फिल्म को लेकर इतना उत्साहित था कि मैंने आमिर को इस फिल्म का मूल विचार '3 इडियट' की शूटिंग के दौरान ही सुना दिया था। हिरानी ने कहा, '3 इडियट' के लिए आमिर मेरी पहली पसंद नहीं थे, लेकिन 'पीके' के लिए आमिर पहली और आखिरी पसंद थे। "
राजकुमार हिरानी ने बताया कि 'मैं '3 इडियट' में नए अभिनेताओं के साथ काम करना चाहता था, यहां तक कि मैंने तीन लोग ढूंढ भी लिए थे। सोलो एक्टिंग करने में वे सभी अच्छे थे लेकिन उनकी जोड़ी नहीं जम रही थी। तब आमिर ने मुझे फोन किया और कहा कि मैं इस किरदार को निभा सकता हूं, और फिर मैंने सभी चुने हुए एक्टरों को बदल दिया।'
आपको बता दें, राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आमिर खान समेत अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications