..................... Aamir Khan was about to leave the film industry, wife explained - now made a big disclosure! फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने वाले थे आमिर खान, पत्नी ने समझाया- अब किया बड़ा खुलासा! - Hindi Filmibeat

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने वाले थे आमिर खान, पत्नी ने समझाया- अब किया बड़ा खुलासा!

सुपरस्टार आमिर खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं। उनकी फिल्म काफी चर्चा में हैं और इस वक्त वो मीडिया में कई साक्षात्कार करते हुए भी दिख रहे हैं। लेकिन इस दौरान उन्होने कुछ ऐसा खुलासा कर दिया है जो कि आमिर खान के फैंस को काफी बड़ा झटका दे सकता है। उन्होने कहा कि, कोविड -19 महामारी के दौरान पिछले दो वर्षों में हिंदी फिल्म उद्योग छोड़ने का फैसला किया था।

एक नए साक्षात्कार में, आमिर ने कहा कि उन्होंने अपने फैसले की घोषणा नहीं की क्योंकि उन्हें लगा कि लोग लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से पहले इसे 'मार्केटिंग स्कीम' कह सकते हैं।

aamir khan, आमिर खान

अभिनेता ने यह भी कहा कि यह उनकी पूर्व पत्नी, फिल्म निर्माता किरण राव थीं, जिन्होंने उन्हें समझाया कि उनका निर्णय सही नहीं था। जब आमिर खान ने किरण राव को अपने इस फैसले के बारे में बताया था,

फैसला बिल्कुल गलत है

फैसला बिल्कुल गलत है

तो उन्होने कहा था कि आपका फैसला बिल्कुल गलत है, आपको इंडस्ट्री ऐसे नहीं छोड़नी चाहिए। आमिर ने कहा कि अपने फैसले के बाद उन्होंने अपनी बेटी इरा खान के साथ काम करना शुरू कर दिया था।

संतुलन खोजना चाहिए

संतुलन खोजना चाहिए

उन्होंने कहा कि उनके बच्चों ने भी उन्हें बताया कि उनका निर्णय गलत था और उन्हें अपने जीवन में संतुलन खोजना चाहिए। आमिर ने मजाक में कहा कि उनके बच्चों ने उन्हें बताया कि तीन महीने में उन्होंने उनके साथ जो समय बिताया, वह पिछले 30 वर्षों में उनके मुकाबले कहीं ज्यादा था और वे 'उससे थोड़ा थक गए' है।

इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान

इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान

जाहिर है कि अगर आमिर खान इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर देते तो वो काफी ज्यादा चौकाने वाला होता है। आमिर खान वो सितारे हैं जो कि अपनी फिल्मों की कहानी और शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैँ।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा

उनको फैंस काफी पसंद करते हैं और उनका सपोर्ट करते हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा काफी जल्दी पूरी होनी वाली है और इस फिल्म में आमिर खान कई किरदारों के साथ फिर से नजर आने वाले हैँ।

आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है

आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है

इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं जो कि पहले भी आमिर खान के साथ काम चुकी हैं। इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, देखने वाली बात ये है कि फिल्म कब धमाका करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X