आमिर खान के कारण धूम 4 नहीं बनेंगी?

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी की आमिर खान को बारे में कहा जाता है कि वो एक समय में केवल एक ही काम करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे करने वाले आमिर खान के बारे में एक बड़ी ही अजीबो-गरीब बात सामने आयी है कि उन्होंने यशराज बैनर से कहा है कि वह धूम 3 के बाद धूम 4 नहीं बनायेंगे।

हालांकि इसके पीछे वजह क्या है? इस बारे में कोई जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन इतना तय है कि आमिर खान ने यशराज के सामने अपनी अनोखी शर्त के बाद ही धूम 3 के लिए हां बोली थी।

मालूम हो कि फिल्म धूम 3 में आमिर खान पहली बार निगेटिव रोल में हैं। इस फिल्म में उनकी अभिनेत्री हैं कैटरीना कैफ। फिल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के कगार पर है।

लेकिन सोचने वाली बात यह है कि क्या आमिर खान इस तरह की बेतूकी शर्त रख सकते हैं? आखिर धूम 4 के बनने से उन्हें क्या दिक्कत है? और उनकी इस तरह की बेकार शर्तों को यशराज मानेगा? वैसे हो सकता है कि यह जबरदस्ती का फिल्म को पापुलर करने के लिए फैलाया गया हथकंडा हो।

खैर जो भी हो, इतना तो तय है कि आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए कुछ भी कर सकते हैं, फिल्म धूम 3 में उन्होंने एक नया लुक भी धरा है जिसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X