अपनी आत्मकथा लिखना चाहते हैं आमिर

आमिर कहते हैं कि वो, अपनी आत्मकथा लिखना पसंद करेंगे। वो अपने जीवन, कैरियर, संबंध, फिल्म और अनुभवों को देखते है तो उन्हें लगता है कि उन्हें आत्मकथा लिखनी चाहिए। मैं अपने अनुभव बांटना चाहता हूं,लेकिन यह एक कठिन काम है।
आमिर ने फिल्मी सफर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्म 'यादों की बारात' से की। अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'होली' आई और फिल्म 'कयामत से कयामत तक' सो वो सफल हुए। अब तक उन्होंने बॉलीवुड को लगान, दिल चाहता है, रंग दे बसंती, तारे जमीन पर और 3 इडियट्स जैसी सफल फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











