अब फिल्मों से संन्यास लेना चाहते हैं आमिर खान, बेटे जुनैद को सौंपी पूरी जिम्मेदारी

Aamir Khan wants to retire from films: बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से पॉपुलर आमिर खान अपने बेहतरीन काम और अंदाज की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ करता है। बता दें कि आमिर खान का बेटा जुनैद खान भी बॉलीवुड में अपनी जगह बना रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'महाराज' रिलीज हुई थी। जिसने आते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा दी। फैन्स ही क्या सितारे भी जुनैद के काम से बेहद ही खुश हुए थे। वहीं बेटे जुनैद की एक्टिंग देख पिता आमिर खान भी तारीफ करने से पीछे नहीं हट पाए। बता दें कि अपने बेटे को आगे बढ़ता देखने के बाद अब आमिर खान ने रिटायर होने की इच्छा जताई है।
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में जुनैद खान ने कई बातें शेयर कीं। जुनैद कहते हैं कि मैंने पिता के साथ भी काम किया है। मैं पीके के सेट पर भी कैमरे के पीछे था। मैंने जैसे ही महाराज फिल्म पूरी की मैं तुरंत ही आमिर खान प्रोडक्शंस (AKP) में फिल्मों को लेकर काम करने लगा। वहीं किरण लापता लेडीज बना रही थीं। इसी दौरान पिता ने कहा कि वह रियारमेंट फेज में हैं। जुनैद ने बताया कि पिता ने कहा कि मैं रिटायर होना चाहता हूं। तुम इसे टेक ओवर क्यों नहीं कर लेते।
जनैद ने आगे बताया कि पिता ने कहा था कि जब वह प्रोडक्शन के लिए आगे बढ़े थे तब उन्हें लगता था कि उन्हें प्रोडक्शन की ठीक-ठाक समझ है। हालांकि यह फिल्म मेकिंग में सबसे मुश्किल जॉब में से एक है। जुनैद से आगे पूछा गया कि क्या आपके डेब्यू के समय माता-पिता नर्वस थे। इसपर जुनैद कहते हैं कि जरा भी नहीं ना ही वह नर्वस थे और ना ही वह चिंतित थे बल्कि वह खुश थे।
जुनैद ने आगे बताया कि माता पिता दोनों को ही फिल्म पसंद आई थी। पिता तो बेहद ही खुश थे, लेकिन मां को खुश करना मुश्किल है। जुनैद ने कहा कि जब महाराज की शूटिंग चल रही थी तब पिता एक भी दिन सेट पर नहीं आए थे। वह सिर्फ पहले दिन आए थे और फिर सीधे फिल्म देखने आए थे।


Click it and Unblock the Notifications