..................... Aamir Khan wants Sara Ali Khan for Thugs of Hindostaan - Hindi Filmibeat

#Demand: 300 करोड़ी खान फिल्म...और डेब्यू करेंगी ये स्टार किड!

आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की कास्टिंग तेज़ी से चल रही है और अब एक नई रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के लिए आमिर खान सारा अली खान को फाइनल करना चाहते हैं।

आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की कास्टिंग तेज़ी से चल रही है और अब माना जा रहा है कि आमिर खान ने अपनी फिल्म के लिए सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डिमांड कर दी है।

अब फिल्म में लीड किरदार क्या है और कैसा है पता नहीं। क्योंकि इससे पहले जब आमिर खान की दंगल बिटिया को इस रोल के लिए चुना जा रहा था तो माना गया कि बेटी बनने के बाद वो आमिर के साथ रोमांस करती अच्छी नहीं लगेंगी।

aamir-khan-wants-sara-ali-khan-thugs-of-hindostaan

ऐसे में क्या सारा अली खान इस रोल में अच्छी लगेंगी। ये तो पता नहीं और शायद रोल की डीटेल्स भी गलत ही लीक हुई हैं। इससे पहले इस किरदार के लिए श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट और वाणी कपूर के नाम भी सामने आ रहे थे।

बहरहाल, ऐसा लग रहा है कि सारा अली खान को उनका बड़ा जैकपॉट हाथ लगने वाला है। वरना पहली ही फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, यशराज बैनर, 300 करोड़ का बॉक्स ऑफिस, हर किसी के नसीब में ये नहीं होता।

इससे पहले सारा अली खान का नाम टाईगर श्रॉफ की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और एक धर्मा प्रोडक्शन्स की ऋतिक रोशन की अनाम फिल्म से जुड़ चुका है। वहीं उन्हें फॉल्ट इन अवर स्टार्स के रीमेक में भी फाइनल माना जा रहा था।

वैसे और भी कई स्टार किड्स के डेब्यू के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X